मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

परसुडीह में अपराधियों ने शराब कारोबारी विजय साहू की गोली मारकर हत्या की Liquor businessman Vijay Sahu shot dead by criminals in Parsudih

लेखक: प्रकाशित:
परसुडीह में अपराधियों ने शराब कारोबारी विजय साहू की गोली मारकर हत्या की Liquor businessman Vijay Sahu shot dead by criminals in Parsudih

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कैनाल के पास शुक्रवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने विजय साहू नामक युवक को मारी गोली दी। आनन फानन में उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए खासमहल सदर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। हत्यारो द्वारा उसपर तीन राउंड गोली चलाई गई थी। बताया जाता है कि मृतक शराब का कारोबार करता था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया गया है कि विजय साहू शराब दुकान के पास हो रही अड्डाबाजी का विरोध कर रहे थे। इस संबंध में वह दिन में दो बार शिकायत करने के लिए परसुडीह थाना भी गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद शाम के वक्त अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। बताया जाता है कि अपराधियों ने उसके सिर में सटाकर गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। बताया जाता है कि तीन-चार दिनों से वहां हंगामा चल रहा है। शराब के कारोबारी और स्थानीय कुछ अपराधियों के बीच बहस और मारपीट हो गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जिस कारण यह घटना घटी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि इस हत्याकांड को टिंकू गोप नामक आपराधिक व्यक्ति ने अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने में कामयाब रहे।
م

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन