मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हरियाली दशहरा पर "पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण महाअभियान" के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ Inauguration of tree plantation program under "Environmental Protection and Plantation Grand Campaign" on Hariyali Dussehra

लेखक: प्रकाशित:
हरियाली दशहरा पर "पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण महाअभियान" के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ Inauguration of tree plantation program under "Environmental Protection and Plantation Grand Campaign" on Hariyali Dussehra

गम्हरिया : संत कबीर सेवा संस्थान और संस्कारोदय अकादमी, सतबाहिनी की ओर से इस वर्ष मनाए जा रहे 'हरियाली दशहरा-0.6' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बताया गया है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है। यह अभियान आगामी 10 दिनों तक चलेगा जिसमें संस्थान के कक्षा एक से दसवीं तक के बच्चों के साथ प्रतिदिन पौधारोपण कर इस उत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित संस्थान के निदेशक डॉ0 दिग्विजय भारत ने हरियाली दशहरा के प्रथम दिवस पर संत कबीर सेवा संस्थान के सहयोग से लोगों के बीच पौधे वितरित कर उन्हें वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने हर व्यक्ति से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया ताकि यह उत्सव एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय योगदान के रूप के रूप मे मनाया जा सके। इस मौके पर मोनिका कुमारी, संजना सिंह,  कौशल, पिंकी, अनिता देवी, सुनील सरदार, सुमित सिंह, संगीता देवी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन