मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार In the raid conducted on the instructions of SP, huge quantity of illegal liquor recovered, five accused arrested

लेखक: प्रकाशित:
एसपी के निर्देश पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार In the raid conducted on the instructions of SP, huge quantity of illegal liquor recovered, five accused arrested

सरायकेला :  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार अवैध शराब उत्पादन एवं बिक्री तथा मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु निरंतर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छापेमारी दल द्वारा कुचाई थाना अंतर्गत लोपटा गांव के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में एक कच्चे मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की गई जिसमें भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ पांच व्यक्तियों को अवैध अग्रेजी शराब को बोतल एवं कार्टुन में पैक करते हुए गिरफ्तार किया गया। साथ ही, तलाशी के क्रम में घटनास्थल से 388 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 20 लीटर वाला जार में भरा हुआ अवैध अंग्रेजी शराब 18 जार, 40 लीटर वाला गैलन में भरा हुआ अवैध अंग्रेजी शराब 03 गैलेन, एक 35 लीटर वाला गैलेन में भरा हुआ अवैध अंग्रेजी शराब, 200 लीटर के चार ड्रम में शराब बनाने वाला स्प्रीट, 34 पेटी काँच का खाली बोतल, दो बोरा में भरा हुआ प्लास्टिक बोतल, शराब के बोतल का ढक्कन, दो बोरा में भरा हुआ शराब का बोतल के लोगो व स्टीकर जिसमें रॉयल स्टेग एवं किंग्स गोल्ड लिखा हुआ, एक बड़ा प्लास्टिक बोरा में भरा हुआ, खाली कार्टुन 15 बंडल, 50 लीटर का सफेद रंग के गैलन में करीब 15 लीटर शराब में मिलाने वाला रंग, 500 लीटर का 02 खाली सिन्टेक्स, प्लास्टिक के 04 सफेद रंग बाल्टी, 20 लीटर वाला पानी का खाली जार 25 पीस, एक लाल रंग का हीरो होण्डा एचएफ डीलक्स मोटरसाईकिल एवं पकड़ाए अभियुक्तों के पास से 4 मोबाईल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के द्वारा दिए गए अपराध स्वीकारोक्ति बयान में इस अवैध विदेशी शराब निर्माण के अन्य अभियुक्तों की संलिप्ता की बात बतायी गई है। इस बावत कुचाई थाना कांड सं0- 34/2024 दिनांक-18.10.2024 के धारा- 336/338/340/341 बीएनएस एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम, कॉपी राईट एक्ट अधिनियम की धारा- 63 दर्ज करते हुए शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन