मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

हेमंत सोरेन सरकार ने योजनाओं से खींची विकास की लंबी लकीर: जोबा माझी Hemant Soren government has drawn a long line of development through schemes: Joba Majhi

लेखक: प्रकाशित:
हेमंत सोरेन सरकार ने योजनाओं से खींची विकास की लंबी लकीर: जोबा माझी Hemant Soren government has drawn a long line of development through schemes: Joba Majhi

◆सदर प्रखंड चाईबासा के बड़ा लगिया में सांसद का हुआ अभिनंदन, सांसद ने राज्य सरकार की गिनायी उपलब्धियां
चाईबासा : सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने कहा केंद्र सरकार दस साल से जुमलेबाजी कर देश को गर्त में धकेलने का काम किया हैं। लेकिन राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास की लंबी लकीर खींची हैं। सांसद सोमवार को चाईबासा सदर प्रखंड के बड़ा लगिया हाट बाजार परिसर में ग्रामीणों की ओर से आयोजित अभिनंदन सह मिलन समारोह में बोल रही थीं। सांसद ने हेमंत सोरेन सरकार की मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना, 200 यूनिट बिजली मुफ्त, बकाया बिजली बिल माफी योजना, कृषि ऋण माफी समेत उपलब्धियों की जानकारी देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने वन अधिकार पट्टा का उल्लेख करते हुए कहा शहीद देवेंद्र माझी के संघर्ष और बलिदान की वजह से ये कानून लागू हो सका। इससे पूर्व ग्रामीण और विभिन्न ग्राम मुंडाओं ने फूलों का गुलदस्ता एवं माला पहनाकर सांसद का स्वागत और अभिनंदन किया। सांसद ने 14 अक्टूबर को गोइलकेरा में आयोजित होने वाले देवेंद्र माझी के श्रद्धांजलि सभा में ग्रामीणों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर ग्राम मुंडाओं ने सांसद के समक्ष गांवों की विभिन्न समस्याओं को रखते हुए उसके समाधान की मांग की। मुंडाओं ने एक स्वर में कहा की गांव में कोई भी विकास योजना हो या पुलिस कैंप का स्थापना बिना ग्राम सभा के नहीं हो। अभिनंदन सह मिलन समारोह में बड़ा लगिया पीढ़ के मानकी हेमंत लाल सुंडी, गुन्ना सुंडी, सेलाय सुंडी, जय सिंह सुंडी, मोटाय अंगरिया, सोनार सुंडी, कमरू बानसिंह, जय प्रकाश सुंडी, कांडेराम सुंडी, गारदी सुंडी, बीर सिंह सुंडी, विजय सिंह सुंडी, प्रधान तामसोय, चंद्रमोहन लोहार, डेविड बोयपाई, गोनो दोराइबुरु, सुनील बोयपाई, रजनी कुंटिया समेत काफी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन