मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने जांच अभियान चलाकर दुकानों से लिए खाद्य पदार्थों का नमूना Food safety officer conducted investigation campaign and took samples of food items from shops

लेखक: प्रकाशित:
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने जांच अभियान चलाकर दुकानों से लिए खाद्य पदार्थों का नमूना Food safety officer conducted investigation campaign and took samples of food items from shops

गम्हरिया : पर्व त्योहार के मद्देनजर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह के नेतृत्व में गम्हरिया क्षेत्र में कई होटलों, मिठाई की दुकानों व पूजा पंडाल के आसपास ठेला लगाकर खाद्य पदार्थ बिक्री करने वाले दुकानों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान गम्हरिया स्थित श्री गजानन वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण कर ब्रेड, क्रीम रोल, कुकीज आदि का नमूना संग्रहित किया गया। इसी क्रम में आदित्यपुर व गम्हरिया में पूजा पंडाल के पास लगे मेले में सभी स्टॉल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न दुकानों से लड्डू, सॉस आदि का नमूना लिया गया इस दौरान अधिकांश फूड स्टॉल में सिंथेटिक फूड कलर का प्रयोग करते पाया गया जिसे सभी फूड स्टॉल से ज़ब्त कर उसे विनष्ट कराया गया। इस दौरान खाना बनाने में साफ़ पानी का उपयोग करने, कर्मियों की स्वच्छता पर ध्यान देने, एफएसएसएआई मानक वाले खाद्य पदार्थ का प्रयोग करने, उचित लेबलिंग के साथ खाद्य सामाग्री को पेकिंग करने, सिंथेटिक कलर का प्रयोग न करने और अनावश्यक रंगों के इस्तमाल से परहेज करने का निर्देश दिया गया।उन्होने होटेलों, मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड स्टॉल को खाद्य पदार्थों में कामधेनु रंग (गाय छाप) का प्रयोग नहीं करने को भी कहा गया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का किसी भी प्रकार के गैर अनुपालन करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के पदाधिकारी संतोष कुमार साहू और कार्तिक महतो भी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन