मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गम्हरिया में पूजास्थल के समीप ही बह रहा नाले का गंदा पानी, भाजपा नेत्री रश्मि साहू ने डीसी से की समाधान की मांग Dirty water from the drain is flowing near the place of worship in Gamhariya, BJP leader Rashmi Sahu demands solution from DC

लेखक: प्रकाशित:
गम्हरिया में पूजास्थल के समीप ही बह रहा नाले का गंदा पानी, भाजपा नेत्री रश्मि साहू ने डीसी से की समाधान की मांग Dirty water from the drain is flowing near the place of worship in Gamhariya, BJP leader Rashmi Sahu demands solution from DC

गम्हरिया : जिला प्रशासन और आदित्यपुर नगर निगम की नाकामी के कारण गम्हरियावासी गंदे पानी की बदबू और उससे होने वाले बीमारी से परेशान हैं। गम्हरिया प्रखंड के जगगनाथपुर पंचायत में बीच सड़क पर विगत कई माह से सड़क पर नाले का गंदा पानी बह रहा है जिससे बदबू आ रही है। किंतु, अबतक इसकी सफाई नहीं कराए जाने के कारण यहां बीमारी फैलने की आशंका से लोग ग्रसित हैं। ऐसी ही, हालत दुर्गापूजा मैदान के समीप की है। वहां भी नाले का गंदा पानी मुख्य सड़क पर जमा है। उंक्त स्थल की सफाई पर ना तो जिला प्रशासन ध्यान दे रही है और ना ही आदित्यपुर नगर निगम की ओर से इसके लिए कोई पहल की जा रही है। ज्ञात हो कि उपरोक्त दोनों स्थान से मात्र एक सौ मीटर की दूरी पर दुर्गापूजा का आयोजन होता है जहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटती है। इस बाबत भाजपा नेत्री रश्मि साहू ने ट्वीटर के माध्यम से उपायुक्त को संदेश भेजकर दुर्गापूजा से पूर्व उंक्त दोनों स्थलों पर नाले की सफाई कराकर गंदे पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था करते हुए डीडीटी का छिड़काव कराने की मांग की है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन