मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता को लेकर डीसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक DC held a meeting with representatives of political parties regarding model code of conduct

लेखक: प्रकाशित:
आदर्श आचार संहिता को लेकर डीसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक DC held a meeting with representatives of political parties regarding model code of conduct

सरायकेला : जिला समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आदर्श आचार संहिता को लेकर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से चुनाव संपन्न कराने को लेकर किसी भी समय आदर्श आचार संहिता की घोषणा हो सकती है। इस दौरान उन्होंने आदर्श आचार संहिता की जानकारी देने के साथ साथ कहा कि किसी भी प्रकार से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नही किया जाए। इसके निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित हो। यदि इससे संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करनी हो, तो निर्वाचन कार्यालय से अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या अभ्यर्थी अपने अनुयायियों को किसी भी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी भूमि, भवन, परिसर की दीवारों आदि पर झंडा लगाने, बैनर लटकाने, सूचना चिपकाने, नारा लिखने आदि की अनुमति नहीं देगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों के आवास और वाहनों पर झंडे लगाने समेत विभिन्न बिन्दुओ पर जानकारी साझा की तथा सभी सदस्यों को आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानको का पालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की बात कही।
बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी समेत विभिन्न राजनितिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन