मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने निकाली साईकिल रैली Children of Sanskarodaya Academy took out a cycle rally as part of voter awareness campaign

लेखक: प्रकाशित:
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने निकाली साईकिल रैली Children of Sanskarodaya Academy took out a cycle rally as part of voter awareness campaign

गम्हरिया : संस्कारोदय एकेडमी रेजिडेंशियल स्कूल ऑफ साइंस, गम्हरिया में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइकिल रैली और पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों द्वारा अपने माता-पिता को मतदान के महत्व से अवगत कराना है, ताकि वे आगामी विस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं। साईकिल रैली विद्यालय परिसर से निकल कर पूरे सतवाहिनी बस्ती का भ्रमण कर पुनः  स्कूल पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं में मोनिका कुमारी, संजना सिंह, कौशल, पिंकी, सुनील सरदार समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन