मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अरविंद वेदिया ने गम्हरिया के नए सीओ के रूप में लिया पदभार Arvind Vedia takes charge as new CO of Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
अरविंद वेदिया ने गम्हरिया के नए सीओ के रूप में लिया पदभार Arvind Vedia takes charge as new CO of Gamharia

गम्हरिया : शुक्रवार को गम्हरिया अंचल के नए सीओ के रूप में अरविंद बेदिया ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान सीओ कमल किशोर सिंह से प्रभार लिया। इससे पूर्व वे छतरपुर के कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे। निवर्तमान सीओ का तबादला पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी अंचल में कर दिया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान सीओ अरविंद बेदिया ने कहा कि बतौर एक राजस्व अधिकारी गम्हरिया अंचल के कार्यों को बगैर किसी प्रभाव के न्याय संगत कार्य करेंगे। सरकार की जो भी योजनाएं आम लोगों के लिए संचालित हो रही हैं उनमें और तेजी लाई जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों से संबंधित समस्याओं का समाधान विधिपूर्वक एवं त्वरित गति से हो। साथ ही, आगामी दुर्गापूजा को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने में वरीय अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर निवर्तमान अंचलाधिकारी व आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान बीडीओ प्रवीण कुमार समेत सभी अंचलकर्मी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन