मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पोटका विधानसभा से मीरा मुंडा को टिकट दिए जाने से नाराज पूर्व विधायक मेनका सरदार ने दिया इस्तीफा Angered by ticket given to Meera Munda from Potka Assembly, former MLA Maneka Sardar resigns

लेखक: प्रकाशित:
पोटका विधानसभा से मीरा मुंडा को टिकट दिए जाने से नाराज पूर्व विधायक मेनका सरदार ने दिया इस्तीफा Angered by ticket given to Meera Munda from Potka Assembly, former MLA Maneka Sardar resigns

पोटका : भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी किए जाने के बाद कई विस क्षेत्रों में विरोध शुरू हो गया है। इसी क्रम में पोटका विधानसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी मीरा मुंडा को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने अपने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। टिकट देने में स्थानीय प्रत्याशी का चयन नहीं किया जाना इसका मुख्य कारण रहा। विदित है कि मेनका सरदार पोटका से लगातार तीन बार भाजपा के टिकट से विधायक रही है। वर्ष 2000 से 2005, 2009 से 2014, 2014 से 2019 तक लगातार तीन बार पोटका विधानसभा से प्रतिनिधित्व की है। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता होपना महाली ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदीप वर्मा को बार-बार अवगत कराया गया था कि स्थानीय को ही प्रत्याशी बनाया जाए। किन्तु, बाहर से प्रत्याशी थोपा गया है। वही, रायसुमारी एवं पार्टी के सर्वे को दरकिनार किया गया है जिससे भाजपा के कार्यकर्ता नाराज है। उन्होंने कहा कि हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता बंधुआ मजदूर नहीं हैं। इस मुद्दे को लेकर रविवार, 20 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन