मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की संस्था 'द वारियर्स ऑफ कोल्हान' की ओर से धूमधाम से मनाया गया 92वां भारतीय वायुसेना दिवस The 92nd Indian Air Force Day was celebrated with great pomp by the ex-servicemen's organization 'The Warriors of Kolhan

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व सैनिकों की संस्था 'द वारियर्स ऑफ कोल्हान' की ओर से धूमधाम से मनाया गया 92वां भारतीय वायुसेना दिवस The 92nd Indian Air Force Day was celebrated with great pomp by the ex-servicemen's organization 'The Warriors of Kolhan

आदित्यपुर : पूर्व सैनिकों की संस्था द वारियर्स आफ कोल्हान द्वारा होटल पर्ल में 92वां भारतीय वायुसेना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के साथ साथ भारतीय सेना, भारतीय नौसेना के पूर्व सैनिक एवं उनके परिवार शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सभी मातृशक्ति के द्वारा केक काटकर किया गया। तत्पश्चात सभी पूर्व सैनिकों ने सेना में कार्यरत रहते हुए अपने अपने अनुभवों व यादों को साझा किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष पूर्व वायुसैनिक एस शेखर ने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्था विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को लगातार प्रेरित कर रही है। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा वितरण का कार्य प्रत्येक वर्ष कर रही है। कहा कि यह संस्था आगे भी देश व समाज हित में सकारात्मक कार्य करते रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव सुधीर कुमार सिंह, सचिव कैप्टन अनिल कुमार महतो, कोषाध्यक्ष देवशरण कुमार सिंह समेत एचएफएल प्रमोद कुमार, एचएफओ अर्जुन भकत, पूर्व सैनिक आरके दास, नरसिंह दास, अभिजीत दास, धर्मेन्द्र शर्मा, एसएस बाग, संतोष कुमार शर्मा, विनय कुमार ओझा, सत्यवान महतो, सुनील कुमार, विजय कुमार शर्मा, बीसी प्रमाणिक, एसएस शर्मा, एसएन तिवारी समेत उनके परिवार उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन