मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती से 22.68 लाख के ब्राउन शुगर व 1.49 लाख नगद के साथ दो गिरफ्तार Two arrested with brown sugar worth Rs 22.68 lakh and cash of Rs 1.49 lakh from Muslim colony of Adityapur

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती से 22.68 लाख के ब्राउन शुगर व 1.49 लाख नगद के साथ दो गिरफ्तार Two arrested with brown sugar worth Rs 22.68 lakh and cash of Rs 1.49 lakh from Muslim colony of Adityapur

आदित्यपुर : नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर 113.44 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है जिसकी कीमत करीब 22 लाख 68 हजार रुपए बताई गई है। इस बाबत प्रेस वार्ता कर जिले के एसपी मुकेश लुणायत ने बताया कि इस मामले में शाहबाज खान और आशुरान बीबी को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 1 लाख 49 हजार 780 रुपए नगद भी पुलिस ने बरामद किया है। बताया कि शाहबाज खान कुख्यात अपराधी कादिम खान और ड्रग पैडलर डॉली खान का बेटा है। कादिम खान और उसकी पत्नी डॉली खान दोनों वर्तमान में जेल में बंद हैं। वह आशुरान बीबी से ब्राउन शुगर की पुड़िया बनवाने का काम करता था।
एसपी ने बताया कि विगत 2-3 महीने में जिला पुलिस द्वारा आदित्यपुर थाना क्षेत्र से 14 लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर को टेबल फैन के नीचे के बॉक्स में छुपाकर रखा गया था। बताया कि पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के पांच कारोबारियों पर कार्रवाई का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है। ऐसे मामले में आरोपी जमानत के बाद भी जेल में ही रहता है। इस छापेमारी में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के साथ एएसआई राहुल कुमार सिंह, धीरंजन कुमार, रंजीत कुमार सिंह, समा सुसारी लकड़ा के साथ कई पुलिस बल शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन