मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कुम्भकार समाज के शिविर में 207 यूनिट रक्त संग्रहित 207 units of blood collected in Kumbhkar Samaj camp

लेखक: प्रकाशित:
कुम्भकार समाज के शिविर में 207 यूनिट रक्त संग्रहित 207 units of blood collected in Kumbhkar Samaj camp

गम्हरिया : कुंभकार समाज की ओर से नवम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन समाज के अध्यक्ष मनोरंजन बेज ने विधिवत फीता काटकर किया। इस मौके पर महासचिव बंकिम चौधरी ने रक्तदाताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुण्य कार्य है जिससे किसी व्यक्ति को दूसरा जीवन प्रदान करता है। प्रत्येक समाज के लोगों को ऐसे पुण्य कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस शिविर के माध्यम से कुल 207 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसमे समाज की 11 महिलाओं में काफी उत्साह से बजाज लिया। शिविर के आयोजन में समाज के हरे कृष्ण पाल, भैरव प्रमाणिक, बलराम दास, बिनंद राखाल दास, अमित दास, जीतेन दास, आदित्य बेज, अजीत दास, कृष्णा दास, प्रशांत दास,भीम दास, देवी प्रसाद पाल, राजू बेज, मनोज पाल, राधा दास, शंकर दास, आनंद दास, जयंतो दास ,उत्पल चौधरी, विकासाथ पाल, चैतन्य मंडल, तारक दास,आनंद दास, हीरा बेज आदि सदस्यों की प्रमुख भूमिका रही।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन