मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

टेक फेस्ट 2024 में आईडीटीआर के “स्मार्ट विलेज माॅडल” को मिला दूसरा स्थान IDTR's “Smart Village Model” got second place in Tech Fest 2024

लेखक: प्रकाशित:
टेक फेस्ट 2024 में आईडीटीआर के “स्मार्ट विलेज माॅडल” को मिला दूसरा स्थान IDTR's “Smart Village Model” got second place in Tech Fest 2024

◆'तकनीकी ज्ञान जीवन आसान' थीम पर प्रस्तुत "विलेटी" माॅडल की हुई काफी सराहना
गम्हरिया : एक गांव में जहां स्वच्छता, आंतरिक सड़कें, बिजली उत्पादन की दोहरी व्यवस्था, सड़कों पर स्वचालित रोशनी, जल एवं जल संरक्षण प्रणाली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो जाए तो वह गांव बन जाता है "विलेटी" यानि विलेज में सीटी का दर्शन। ऐसे ही एक माॅडल को औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो डेनिश टूल रूम के मेकाट्रोनिक्स विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बनाया है। उसे टाटा स्टील तकनीकी संस्थान वर्मामाईस में "तकनीकी ज्ञान जीवन आसान" थीम पर आयोजित टेक फेस्ट 2024 में प्रदर्शित किया गया जिसकी सराहना काफी लोगों ने की। कार्यक्रम में प्रदर्शित विभिन्न संस्थानों के माॅडलों के बीच आईडीटीआर के माॅडल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आरकेएफएल के सीएचआरओ भूपेन्द्र लोदी द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर छात्रा दीया ने बताया कि वर्तमान में जिस प्रकार शहरी चकाचौन्ध में गांव से लोगों का पलायन हो रहा है, वह दिन दूर नहीं जब गांव का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। इस माॅडल को बनाने में मेकाट्रोनिक्स की छात्रा दीया चंपिया, साहिल कुमार, अनिक सरकार एवं रिसिका सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन बच्चों का नेतृत्व प्लेसमेंट अधिकारी पंकज कुमार ने किया था। वहीं दूसरी ओर टाटा कमिंस जमशेदपुर में आयोजित पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में भी आईडीटीआर की मेकाट्रोनिक्स की तृतीय वर्ष की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं द्वारा सोलर आपरेटेड स्मार्ट इरिगेशन सिस्टम का माॅडल तैयार किया गया था जिसकी काफी सराहना की गई। इस माॅडल को बनाने में आदिती कुमारी, भूमिका पांडेय, प्रज्ञा राय एवं श्रेया झा शामिल थीं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन