मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर जमशेदपुर डेयरी में किया गया वृक्षारोपण Tree plantation done in Jamshedpur Dairy on Ganesh Chaturthi

लेखक: प्रकाशित:
गणेश चतुर्थी पर जमशेदपुर डेयरी में किया गया वृक्षारोपण Tree plantation done in Jamshedpur Dairy on Ganesh Chaturthi

गम्हरिया : गणेश चतुर्थी के अवसर पर बिहार स्टेट मिल्क कॉ-ऑपरेटिव फेडरेशन लि० (कम्फेड) की ईकाई जमशेदपुर डेयरी की ओर से कारखाना परिसर में वातावरण को स्वच्छ रखने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान डेयरी के प्रत्येक पदाधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकों द्वारा परिसर व इसके आसपास एक-एक पौधा लगाया गया। इस दौरान आम, अमरूद, मोहगनी, अर्जुन, ऑवला, अशोक आदि के कुल 201 पौधे लगाए गए। इस मौके पर मौजूद जमशेदपुर डेयरी के मुख्य कार्यपालक अमित कुमार सुमन ने वृक्षारोपण करते हुए संदेश दिया गया कि भीषण गर्मी एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्षारोपण करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा गया कि यदि अपने बच्चों के लिए स्वस्थ हवा सुनिश्चित करना है तो प्रत्येक नागरिक को प्रति वर्ष एक-एक पौधा लगाना चाहिए। इस मौके पर जमशेदपुर डेयरी के प्रभारी विपणन डी० कुन्डु, प्रभारी संयंत्र हेम कुमार राम, प्रभारी लेखा राजेश्वर राम, प्रभारी अभियंत्रण अभिनव कुमार, प्रभारी गुण नियंत्रण  शिल्पा सिंह, प्रभारी स्थापना पदाधिकारी निर्भय कुमार दास समेत अन्य सहकर्मी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन