मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रितेश पासवान बने लोजपा (राम विलास) के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव Ritesh Paswan becomes State Secretary of Youth Cell of LJP (Ram Vilas)

लेखक: प्रकाशित:
रितेश पासवान बने लोजपा (राम विलास) के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव Ritesh Paswan becomes State Secretary of Youth Cell of LJP (Ram Vilas)

गम्हरिया : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने कमेटी का विस्तार करते हुए नए सदस्यों को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उनके द्वारा जारी सूची के अनुसार, रितेश कुमार पासवान को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव सह कोल्हान प्रवक्ता बनाया गया है। उसी प्रकार, अनिल पासवान और दीपक भंडारी को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव तथा अभिषेक आनन्द को सरायकेला-खरसावां जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के कार्यों और सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का निर्देश दिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन