मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

गोकुल नगर की समस्याओं से अवगत हुए पुरेंद्र, समाधान का दिया आश्वासन भ्रमण Purendra became aware of the problems of Gokul Nagar, assured of solution

लेखक: प्रकाशित:
गोकुल नगर की समस्याओं से अवगत हुए पुरेंद्र, समाधान का दिया आश्वासन भ्रमण Purendra became aware of the problems of Gokul Nagar, assured of solution

आदित्यपुर : रविवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह अचानक नगर निगम के वार्ड -24 स्थित गोकुल नगर पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए महीनो से जाम पड़े नालियों की वृहद स्तर पर साफ सफाई कराए जाने की मांग की। साथ ही, लोगों ने बताया कि नगर निगम से कई बार नाली के लिए नापी हो चुकी है, टेंडर निकाले जाने की भी सूचना है। मगर अबतक कोई काम धरातल पर नहीं दिखाई पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली और जल-जमाव से मच्छर जनित बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने गोकुल नगर में नए सिरे से विद्युतीकरण हेतु पोल लगाने और केबुलिंग कार्य कराने की भी मांग की। उनकी समस्याओं से अवगत होकर पुरेंद्र नारायण सिंह ने 48 घंटे के अंदर जाम नाली की सफाई कराने, विजयादशमी से पूर्व नाली का काम शुरू कराने और एक महीने के भीतर नए सिरे से गोकुल नगर में विद्युतीकरण का कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अधिवक्ता संजय कुमार, संतोष कुमार सिंह, अक्षय लाल पंडित, विनय पाठक, लक्ष्मण सिंह, श्याम सुंदर मंडल, रवि मंडल, प्रमोद, अखिलेश, सूरज, शुभम, प्रदीप, विकास, वीरेंद्र, मनोज झा, विनोद, अजय, विशाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन