मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा टेम्पो स्टैंड के समीप डस्टबीन रखे जाने से यात्रियों को हो रही परेशानी, अन्यत्र हटाने की मांग Passengers are facing problems due to dustbin kept near tempo stand by Municipal Corporation, demand to remove it elsewhere

लेखक: प्रकाशित:
नगर निगम द्वारा टेम्पो स्टैंड के समीप डस्टबीन रखे जाने से यात्रियों को हो रही परेशानी, अन्यत्र हटाने की मांग Passengers are facing problems due to dustbin kept near tempo stand by Municipal Corporation, demand to remove it elsewhere

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम द्वारा गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक स्थित टेम्पो स्टैंड के समीप डस्टबिन रखे जाने से टेम्पो चालकों समेत आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उंक्त डस्टबिन से आ रही दुर्गंध के कारण यात्रियों को वहां खड़ा होना मुश्किल हो गया है। विदित है कि उंक्त टेम्पो स्टैंड में प्रतिदिन प्रातः पांच बजे से ही स्कूली बच्चे समेत आम यात्रियों व बाजार से सब्जी खरीदने वालों तथा औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में काम करने वाले मजदूरों की भीड़ जुटनी प्रारम्भ हो जाती है। वहां से सैकड़ों टेम्पो प्रतिदिन यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने जाती है। किंतु, नगर निगम की ओर से उंक्त स्थल पर लोहे के बने डस्टबिन रख दिए जाने से वहां लोगों को खड़ा रहना मुश्किल हो गया है। उंक्त डस्टबिन के  कारण कई बार सड़क जाम की समस्या भी उत्पन्न हो चुकी है।
इस बावत शिक्षित बेरोजगार टेम्पो चालक संघ के कोल्हान प्रमंडल के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया कि आम यात्रियों समेत टेम्पो चालकों को मजबूरीवश उंक्त असहनीय दुर्गंध बर्दास्त कर खड़ा रहना पड़ता है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारी समेत जिला प्रशासन से उंक्त डस्टबिन को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन