मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आवासीय विद्यालय के अंशकालीन शिक्षक कर्मचारियों ने मंत्री दीपक बिरुआ को ज्ञापन सौंपा Part time teacher employees of residential school submitted memorandum to Minister Deepak Birua

लेखक: प्रकाशित:
आवासीय विद्यालय के अंशकालीन शिक्षक कर्मचारियों ने मंत्री दीपक बिरुआ को ज्ञापन सौंपा Part time teacher employees of residential school submitted memorandum to Minister Deepak Birua

सरायकेला : कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय में नियुक्त अंशकालीन शिक्षक कर्मचारियों ने अनुसूचित जनजाति/ अनुसूचित जाति/पिछडी जाति कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। शिक्षकों द्वारा अपने मांग पत्र में बताया गया है कि उनकी नियुक्ति वर्ष 2016 में की गई थी। उनकी नियुक्ति के 10 वर्षो से अधिक समय हो गया है। लेकिन, अभी तक उन्हें 200 रु० प्रति घंटी  दर से मानदेय मिलता है। बताया कि उन्हें सप्ताह में पांच दिन ही कार्य मिलता है। जब सरकारी छुट्टी रहती है तो उसका मानदेय नहीं मिलता है। बताया कि आज झारखण्ड के सभी विभाग के कर्मचारियों को कुछ ना कुछ लाभ मिलता रहा है। लेकिन, इन अंशकालीन शिक्षकों को अभी तक कुछ लाभ नही मिल पाया है। इस कारण इनकी स्थिति दयनीय हो गई है। शिक्षकों ने मंत्री से मानदेय में वृद्धि कराने की मांग किया है। मंत्री ने अश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आप सभी हमारे परिवार का हिस्सा है। विभाग द्वारा संचालित विद्यालय के शिक्षक के ऊपर बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी है। हमारे राज्य के सभी शिक्षको एक साथ इस काम को करना है। हम आपकी सभी परेशानियो को दूर करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान संघ की अध्यक्ष चित्रलेखा हेम्ब्रम, सुमन हेम्ब्रम, दीप्ति पूर्ति, उषा हांसदा, सीखा सामाल, मीनू महंथी, अनिता, कुसुम, समीर कुमार सामाल, मनोरंजन महतो, अमित कुमार, गोविन्द पात्रों, भोगला हांसदा, बासुदेव लायक, विश्वजीत बारीक़ आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन