मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं ने तीज व्रत रख की पति के दीर्घायु होने की कामना Married women observe Teej fast and pray for the long life of their husbands

लेखक: प्रकाशित:
सुहागिन महिलाओं ने तीज व्रत रख की पति के दीर्घायु होने की कामना Married women observe Teej fast and pray for the long life of their husbands

गम्हरिया : प्रखंड के कांड्रा, गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने हरितालिका तीज व्रत रख कर मंदिरों में पूजा अर्चना कर पति के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान सुहागिनों ने निर्जला व्रत कर स्नानादि के बाद नए वस्त्र धारण कर सोलह श्रृंगार कर मंदिरों में भगवान शिव व माता पार्वती की श्रद्धाभाव से पूजा की। इस दौरान व्रती महिलाओं द्वारा पंडितों से सामूहिक रूप से तीज व्रत कथा का श्रवण भी किया। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने वन में रहकर तपस्या की थी। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन