मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सम्पूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में धूमधाम से सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई, प्रतिमाएं विसर्जित Lord Vishwakarma, the architect of the universe, was worshipped with great pomp in the entire industrial area and idols were immersed

लेखक: प्रकाशित:
सम्पूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में धूमधाम से सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई, प्रतिमाएं विसर्जित Lord Vishwakarma, the architect of the universe, was worshipped with great pomp in the entire industrial area and idols were immersed

गम्हरिया : पूजा-अर्चना के बाद बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न नदी और तालाबों में सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया गया। इससे पूर्व मंगलवार को सम्पूर्ण औद्योगिक क्षेत्र समेत क्षेत्र में स्थित विभिन्न गैराज व प्रतिष्ठानों में धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर कई जगहों पर भव्य पंडाल निर्माण कर बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना की गई। इस पूजनोत्सव को लेकर औद्योगिक क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा गया। पूजा- अर्चना के बाद कर्मचारियों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। वहीं इस दौरान कई कंपनियों में कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए दोपहर में भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस पूजनोत्सव को लेकर दिन भर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर काफी चहल पहल देखी गई जिस कारण औद्योगिक क्षेत्र में विशेष रौनक रही। कांड्रा स्थित अमलगम स्टील पावर लिमिटेड, आधुनिक पावर नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड, कांड्रा रेलवे इंजीनियरिंग वर्कर्स, कांड्रा बस स्टैंड, गम्हरिया स्थित रामकृष्णा फॉर्ज़िंग्स लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, सरायकेला प्रमंडल विद्युत कार्यालय, पेयजल स्वच्छता विभाग समेत अन्य कंपनियों की ओर से भव्य रुप से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया था।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन