मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

लगातार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त, कई घरों व दुकानों में घुसा पानी Life disrupted due to continuous rain, water entered many houses and shops

लेखक: प्रकाशित:
लगातार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त, कई घरों व दुकानों में घुसा पानी Life disrupted due to continuous rain, water entered many houses and shops

गम्हरिया : विगत तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस मूसलाधार बारिश से कई निचले इलाके में पानी भर जाने के कारण लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, कई घरों में पानी घुसने से लोगों का रहना मुहाल हो गया है। इससे कई घरों में रखा सामान भी बर्बाद हो गया है। बारिश के कारण गम्हरिया के मोतीनगर, बोलायडीह ,आदर्श नगर समेत कई बस्तियों के दर्जनों घरों में पानी घुसने से लोग दिनभर परेशान रहे। वहीं, कई बस्तियों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर ही वर्षा का पानी जमा हो गया है। ऐसी ही स्थिति, गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के पास उत्पन्न हो गई है। विगत करीब 72 घन्टे से लगातार हो रही बारिश के बाद जल निकासी की सुविधा नहीं होने के कारण दुर्गापूजा मैदान से लाल बिल्डिंग चौक तक सर्विस रोड जलमग्न हो गया है।
कई दुकानों में पानी घुसने से पूजा के दौरान ही दुकानदारों का व्यवसाय ठप्प पड़ गया है। सर्विस रोड पर तीन फुट तक पानी जमा हो जाने से आवागमन भी प्रभावित हो गया है।बताया गया है कि सड़क निर्माता कंपनी जेएआरडीसीएल की ओर से जल निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से प्रतिवर्ष बरसात में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिस मार्ग में नाला बनाया भी गया है वहां बरसात से पूर्व नाले की सफाई भी नहीं कराई जाती है। पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर कई बार जेएआरडीसीएल एवं नगर निगम का ध्यान आकृष्ट कराया गया, किंतु उनकी ओर से इस समस्या के समाधान के लिए कोई पहल नहीं किया जा सका है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं किए जाने से सर्विस रोड पर आवाजाही बाधित हो गया है। इससे आक्रोशित कई दुकानदारों की ओर से शीघ्र ही मुख्यमंत्री समेत उपायुक्त से मिलकर जेएआरडीसीएल एवं नगर निगम के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपने का निर्णय लिया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन