मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

लगातार बारिश से तालाब में तब्दील हुआ कांड्रा स्टेशन रोड, राहगीरों के लिए बनी मुसीबत Kandra station road turned into a pond due to continuous rain, creating trouble for pedestrians

लेखक: प्रकाशित:
लगातार बारिश से तालाब में तब्दील हुआ कांड्रा स्टेशन रोड, राहगीरों के लिए बनी मुसीबत Kandra station road turned into a pond due to continuous rain, creating trouble for pedestrians

गम्हरिया : बीते शनिवार से लगातार हो रही बारिश के कारण कांड्रा स्टेशन रोड तालाब में तब्दील हो गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को जहां अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है वहीं आम राहगीरों के लिए भी मुसीबत बन गया है। विशेष कर आसपास रहने वाले बच्चों के लिए सड़क के गड्ढो में भरा हुआ पानी जानलेवा साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत 30 वर्ष पूर्व बने इस सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर अवस्था में है। इस सड़क पर कई जगहों पर छोटे-बड़े बने गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल है। इस कारण उंक्त सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश का पानी उन गड्ढों में भर कर सड़क को तालाबनुमा बना दिया है। गौरतलब है कि माह पूर्व ही जिला परिषद द्वारा इस सड़क के निर्माण के लिए निविदा प्रकाशित की गई थी। किन्तु, मुख्य अभियंता की उदासीनता के कारण अभी तक उसे आवंटित नहीं किया गया है। इस कारण अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। विदित है कि यह सड़क कांड्रा समेत आसपास के गांवों के लोगों के लिए लाइफ लाइन माना जाता है। इसी रास्ते से होकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में रेल यात्री आवाजाही करते हैं।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन