मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झामुमो का कांड्रा में कार्यकर्ता मिलन समारोह मंगलवार को JMM workers meeting in Kandra on Tuesday

लेखक: प्रकाशित:
झामुमो का कांड्रा में कार्यकर्ता मिलन समारोह मंगलवार को JMM workers meeting in Kandra on Tuesday

पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व ज़िप सदस्य सुधीर महतो समेत विभिन्न दलों के कार्यकर्ता होंगे झामुमो में शामिल
कांड्रा : झामुमो की ओर से मंगलवार, 24 सितंबर को कांड्रा एसकेजी मैदान में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में राज्य के मंत्री रामदास सोरेन, दीपक बिरूवा, सांसद जोबा माझी, विधायक दशरथ गागराई, सविता महतो समेत कई पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बाबत झामुमो नेता कृष्णा बास्के ने बताया कि कार्यक्रम में सरायकेला व खरसावां विस क्षेत्र के विभिन्न दलों के सैकड़ों युवा पार्टी में शामिल होंगे। इस दौरान झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व ज़िप सदस्य सुधीर महतो भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुनः झामुमो का दामन थामेंगे। उंक्त समारोह को सफल बनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन