मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

न्यू डिस्को क्लब के भव्य श्री गणेश पूजा पंडाल का जियाडा प्रबंध निदेशक ने किया उद्घाटन JIADA Managing Director inaugurated the grand Shri Ganesh Puja Pandal of New Disco Club

लेखक: प्रकाशित:
न्यू डिस्को क्लब के भव्य श्री गणेश पूजा पंडाल का जियाडा प्रबंध निदेशक ने किया उद्घाटन JIADA Managing Director inaugurated the grand Shri Ganesh Puja Pandal of New Disco Club

आदित्यपुर : न्यू डिस्को क्लब, रोड नंबर- 15+ 16+ 20 द्वारा आयोजित श्री श्री गणेश पूजा के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि जियाडा के प्रबंध निदेशक प्रेमरंजन ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात क्षेत्रीय निदेशक ने भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर झारखंडवासियों के लिए सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वरदान मांगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, युवा उद्यमी सह समाजसेवी अरविंद तिवारी, आयकर निरीक्षक संतोष कुमार चौबे, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। पंडाल उद्घाटन के उपरांत न्यू डिस्को  क्लब के पदाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन सहित अन्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके प्रदान कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक प्रेमरंजन ने अपने संबोधन में भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ माता-पिता की सेवा भी तन-मन-धन से करने का आज के पीढ़ी के युवाओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्व त्यौहार भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और यह हमें समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि गणेश भगवान की पूजा राष्ट्रीय आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम से भी जुड़ा हुआ है।
आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि शीघ्र ही नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर- 32 अंतर्गत मार्ग संख्या- 15, मार्ग संख्या- 19, मार्ग संख्या- 21 में पाइप लाइन सहित डीप बोरिंग को स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा दो हाई मास्क लाइट भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वरिष्ठ नागरिकों के लिए वार्ड में एक मनोरंजन केंद्र स्थापित कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार, 7 सितंबर को श्री श्री गणेश पूजा का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि करीब 1.5 लाख की लागत से सिंह इवेंट द्वारा काल्पनिक मंदिर की आकृति का भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। कहा कि प्रसिद्ध मूर्तिकार झंटू दा द्वारा सिंहासन पर बैठे हुए श्री गणेश भगवान की प्रतिमा का निर्माण किया गया है जबकि लाइटिंग की व्यवस्था शिवा डीजे आदित्यपुर ने की है। बताया गया है कि आगामी 7 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्री श्री गणेश पूजा के दौरान जागरण, डांस प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, न्यू डिस्को क्लब द्वारा 10 सितंबर (मंगलवार) को महाभोग का भी आयोजन किया गया है।

 न्यू डिस्को क्लब की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:-
 अध्यक्ष- आशुतोष कुमार गुप्ता
 उपाध्यक्ष- ब्रजेश कुमार सिन्हा व गणेश चौबे
सचिव-  शक्ति कुमार व अमित राज
कोषाध्यक्ष- संकेत चौधरी (गोलू) व राजू कुमार
कार्यकारिणी समिति- ओमवीर मिश्रा, सुमन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शुभम तिवारी, आशीष सेन, शिव कुमार, नवनीत कुमार, राहुल कुमार, धीरज पांडे, अभिमन्यु सिंह, अमित सिंह, राहुल शर्मा, राजू पांडे,रंजन तिवारी, अनंत सिंह, सरोज सिंह, अभिमन्यु सिंह, रोहित सिंह, विकास ठाकुर, जितेंद्र यादव आदि।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन