मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति: हेमन्त सोरेन An irreparable loss to the world of journalism: Hemant Soren

लेखक: प्रकाशित:
पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति: हेमन्त सोरेन An irreparable loss to the world of journalism: Hemant Soren

◾ मुख्य्मंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत रवि प्रकाश के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत रवि प्रकाश के अंतिम दर्शन के लिए रखे गए पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश का निधन काफी पीड़ादायक है। यह पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके बारे में जितना कुछ कहा जाए , वह कम होगा। पत्रकारिता के प्रति समर्पित इस युवा पत्रकार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में जो मिसाल कायम किए हैं, उन्हें आगे भी जिंदा रखा जाए। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से कामना है कि उनकी आत्मा की शांति एवं उनके शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन