मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांड्रा के डोकाकुली में विधि विधान से की गई मां मनसा की पूजा Goddess Manasa was worshiped as per rituals in Dokakuli, Kandra

लेखक: प्रकाशित:
कांड्रा के डोकाकुली में विधि विधान से की गई मां मनसा की पूजा Goddess Manasa was worshiped as per rituals in Dokakuli, Kandra

कांड्रा : कांड्रा पंचायत के डोकाकुली बस्ती में नाग पंचमी के अवसर पर मां मनसा की विधि विधान के साथ धूमधाम से पूजा की गई। इस अवसर पर मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर पारंपरिक रीति रिवाज से श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुख व समृद्धि की कामना किया। मां मनसा की पूजा के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। इस अवसर पर संध्या में माता की आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस पूजनोत्सव के आयोजन में पुजारी शंकर प्रमाणिक, जयहरि प्रमाणिक, नोमित प्रमाणिक, बबिता कुमारी समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन