मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर का चैनल टूट जाने से कांड्रा व आसपास के क्षेत्रों में दो दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप्प, लोग अंधेरे में रहने को विवशElectricity supply stopped in Kandra and surrounding areas for two days due to breaking of transformer channel, people forced to live in darkness

लेखक: प्रकाशित:
ट्रांसफॉर्मर का चैनल टूट जाने से कांड्रा व आसपास के क्षेत्रों में दो दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप्प, लोग अंधेरे में रहने को विवशElectricity supply stopped in Kandra and surrounding areas for two days due to breaking of transformer channel, people forced to live in darkness

कांड्रा : बीते शनिवार की शाम से कांड्रा और आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश के बीच वन विश्रामागार के समीप विद्युत ट्रांसफार्मर का चैनल टूट जाने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप्प है।बताया जाता है कि गम्हरिया स्थित विद्युत सब स्टेशन तीन के फीडर छह से कांड्रा व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की जाती है जहां से आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है। इस कारण कांड्रा और आसपास के इलाकों में ब्लैकआउट की स्थिति है।  क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहने से पेय जलापूर्ति व्यवस्था भी पूरी तरह ठप्प हो गई है। रविवार को दिन भर हो रही बारिश में लोगों को अंधेरे में अपने घरों में रहना पड़ रहा है। रहना स्थानीय लोगों के अनुसार टूटे हुए चैनल की स्थिति पूर्व से ही जर्जर थी। किन्तु, विभागीय अधिकारियों द्वारा उसके रखरखाव और मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं देने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में विभागीय अभियंता ने बताया कि जूनियर इंजीनियर को इस संबंध में निर्देश दे दिया गया है। इधर, खबर होने के बावजूद रविवार शाम तक समस्या को दूर कर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। दूसरी ओर, कांड्रा बस्ती में भी 220 वोल्ट का तार टूटने की सूचना दी गई है, किन्तु, पूरा दिन बीत जाने के बावजूद उसे समाचार लिखे जाने तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन