मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आजाद स्पोर्टिंग मैदान में स्टेडियम बनाने होगा प्रयास : पुरेन्द्र Efforts will be made to build a stadium in Azad Sporting Ground: Purendra

लेखक: प्रकाशित:
आजाद स्पोर्टिंग मैदान में स्टेडियम बनाने होगा प्रयास : पुरेन्द्र Efforts will be made to build a stadium in Azad Sporting Ground: Purendra

■दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में पहुंचे पुरेन्द्र ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया
आदित्यपुर : आदिवासी कल्याण समिति, कुलुपटंगा के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे एवं अंतिम दिन रविवार को प्रतिभागी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह पहुंचे। इस दौरान पुरेंद्र नारायण समेत अन्य सम्मानित अतिथियों ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त कर हौसला बढ़ाया। पुरेंद्र ने खिलाड़ियों से खेल को टीम भावना के साथ खेलने की अपील की। कहा कि फुटबॉल एक ऐसा खेल है जिसमें सामाजिकता का भी संदेश हमें प्राप्त होता है। प्रतियोगिता के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने पेनल्टी शूटआउट, गोल करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आजाद स्पोर्टिंग मैदान शुरू से खेल प्रतिभा को बढ़ाने एवं खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से काफी उपयोगी रहा है। लिहाजा मैदान को स्टेडियम के रूप देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैदान में हरे-भरे घास लगाए जाएंगे ताकि यहां खिलाड़ियों को खेलने में सुविधा प्राप्त हो और राज्य स्तर के भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन यहाँ हो सके। इस मौके पर आदिवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष राजू सरदार, बोंज गोप, खिरोद सरदार, दिवाकर झा, देवप्रकाश देवता, अशोक कैवर्तो, उमेश महतो, टूर्नामेंट संचालनकर्ता महादेव महतो, बैजयंती बारी, प्रकाश सरदार, बबलू सरदार, दिनेश महतो, सोनू सरदार, अमर सरदार, रुसु सरदार, आस्तिक कैवर्तो, अनु सरदार, दिनेश महतो आदि भी उपस्थित थे।



प्रतियोगिता में 32 टीमो ने लिया था हिस्सा

दो दिवसीय फुटबाल के कुंभ में कुल 32 टीमें शामिल रही। है। रविवार शाम खेले गए फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम को 60 हज़ार नगद एवं ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 40 हजार नगद एवं ट्रॉफी, तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 20-20 हजार रुपए नगद समेत ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। दो दिनों तक चले इस फुटबाल टूर्नामेंट में मैच देखने दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन