मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रांची में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का किया औचक निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश CM did surprise inspection of flyover under construction in Ranchi, gave guidelines

लेखक: प्रकाशित:
मुख्यमंत्री ने रांची में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का किया औचक निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश CM did surprise inspection of flyover under construction in Ranchi, gave guidelines

रांची(Ranchi) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को रांची में मेकॉन चौक से सिरमटोली चौक तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को फ्लाईओवर निर्माण कार्य से संबंधित कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। फ्लाईओवर निरीक्षण के उपरांत मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण से संबंधित दिशा-निर्देश राज्य सरकार द्वारा पहले ही दिए जा चुके हैं और उसी दिशा-निर्देश के अनुरूप सभी कार्य चल रहे हैं। आज मैं यही देखने पहुंचा हूं कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य में कितनी प्रगति हुई है। ससमय कार्य पूरा हो यही राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान उनके साथ मंत्री बन्ना गुप्ता, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन