मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बड़ा गम्हरिया के बगानपाड़ा में संवेदक द्वारा गड्ढा नहीं भरे जाने से बस्तीवासियों में रोष Anger among the residents due to the sensor not filling the pit in Baganpada of Bada Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
बड़ा गम्हरिया के बगानपाड़ा में संवेदक द्वारा गड्ढा नहीं भरे जाने से बस्तीवासियों में रोष Anger among the residents due to the sensor not filling the pit in Baganpada of Bada Gamharia

गम्हरिया : आदित्यपुर नगर निगम की ओर से बड़ा गम्हरिया के बगानपाड़ा बस्ती में जलापूर्ति हेतु पाइप विछाने के दौरान खोदे गए गड्ढों को नहीं भरे जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात से पूर्व ही पूरे बस्ती में गड्ढा खोदकर पाइप लाइन बिछा दिया गया था। किंतु, उन गड्ढों को अबतक नहीं भरा जा सका है जिससे बारिश का पानी उन गड्ढों में भर गया है। इस कारण वाहन तो दूर लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रतिदिन साइकिल या अन्य वाहन चालक उन गड्ढों में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। इस बाबत कई बार सम्बंधित ठेकेदार को  इन गड्ढों को भरकर सड़क की मरम्मत करने को कहा गया। किन्तु, उनकी ओर से इसपर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से यहां नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। बस्तीवासियों ने नगर आयुक्त से अविलम्ब इन गड्ढों को भरकर जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग किया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराए जाने पर बस्तीवासियों आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन