मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

महिला कांग्रेस 40वें स्थापना दिवस पर 15 सितंबर को सदस्यता कार्यक्रम का शुभारंभ करेगी- बैजयंती बारी Mahila Congress will launch membership program on 40th Foundation Day on 15th September – Baijayanti Bari

लेखक: प्रकाशित:

आदित्यपुर : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार, पूरे देश में महिला कांग्रेस द्वारा रविवार, 15 सितंबर को 40वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसे लेकर सरायकेला-खरसावां जिले में भी जिला अध्यक्ष बैजयंती बारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत सरायकेला- खरसावां महिला जिला अध्यक्ष बैजयंती बारी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी संगठन से जोड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रभारी दशमिता हाईबुरु, सुमन, सुनीता, शोमी हेम्ब्रम, सुरभि, नगर अध्यक्ष दुर्गा देवी, सविता कुमारी समेत महिला कमेटी की कई सदस्य जुटी है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन