मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

रामकृष्णा फोर्जिंगग्स कामगार संघ की ओर से 24 प्रहर अखंड हरिकीर्तन शुरू 24 Prahar Akhand Harikirtan started by Ramakrishna Forgings Workers Union

लेखक: प्रकाशित:
रामकृष्णा फोर्जिंगग्स कामगार संघ की ओर से 24 प्रहर अखंड हरिकीर्तन शुरू 24 Prahar Akhand Harikirtan started by Ramakrishna Forgings Workers Union

गम्हरिया : रामकृष्णा फोर्जिंग्स कामगार संघ की ओर से गम्हरिया स्थित घोड़ाबाबा मन्दिर परिसर में शनिवार को 24 प्रहर अखंड हरि संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल में सर्वप्रथम कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कलश यात्रा में शामिल कर्मचारियों ने सोनारी स्थित दोमुहानी घाट से कलश में जल लेकर पूजन स्थल पर संकल्प लेकर स्थापित किया। तत्पश्चात प्रसिद्ध पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हवन किया गया। उसके बाद संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कांड्रा, गम्हरिया, आदित्यपुर आदि क्षेत्रों से कई कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है।
रविवार को पूजा अर्चना व पूर्णाहुति यज्ञ के बाद भव्य भंडारा कर इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया। इसके आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष अभय लाभ, महासचिव तारकेश्वर यादव, उपाध्यक्ष दिनेश राम, सह सचिव बिपुल गोलदार, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव, जीपी दास, सदस्य नवल झा, डीएन सिंह, प्रदीप सिंह, राज कुमार साफी, श्याम बिहारी, अंजनी सिंह, उमेश यादव, अंगद यादव समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन