मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड लोक कला सांस्कृतिक परिषद 13 सितम्बर को आयोजित करेगा भव्य करम महोत्सव Jh. Folk Art Cultural Council organized on 13 September

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड लोक कला सांस्कृतिक परिषद 13 सितम्बर को आयोजित करेगा भव्य करम महोत्सव Jh. Folk Art Cultural Council organized on 13 September

कांड्रा : झारखंड लोक कला सांस्कृतिक परिषद की एक बैठक कांड्रा एसकेजी क्लब में हुई जिसमें आगामी 13 सितंबर को भव्य रूप से करम महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन को लेकर बैठक में चर्चा की गई ।बताते चले की झारखंड लोक कला सांस्कृतिक मंच की ओर से 13 सितंबर को कांड्रा एसकेजी क्लब में भव्य करम महोत्सव का आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि इसके लिए मंच के मुख्य संरक्षक पूर्व ज़िप सदस्य सुधीर चंद्र महतो, अध्यक्ष विजय महतो एवं सचिव  राम महतो के नेतृत्व में जोर- शोर से तैयारी की जा रही है। इस दौरान मुख्य संरक्षक सुधीर चंद्र महतो ने बताया कि इस मौके पर प्रातःकाल में करम पेड़ की डाली लेकर इष्टदेव की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा जिसमे उड़ीसा के बारिपदा, मयूरभंज की प्रसिद्ध झूमर गायिका  बिंदु रानी महतो व उनकी टीम को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर मंच के कोषाध्यक्ष राज किशोर महतो, विनय महतो, अखिलेश महतो, डाबू महतो समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन