मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समाजसेवी भोला चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 101 यूनिट रक्त संग्रहित Blood donation camp organized on the third death anniversary of social worker Bhola Chaudhary, 101 units of blood collected.

लेखक: प्रकाशित:
समाजसेवी भोला चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 101 यूनिट रक्त संग्रहित Blood donation camp organized on the third death anniversary of social worker Bhola Chaudhary, 101 units of blood collected.

गम्हरिया : क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी स्व0 भोला चौधरी की तृतीय पुण्यतिथि पर बड़ौदा ट्रांसपोर्ट, अखिल विश्व गायत्री परिवार और गम्हरिया बंग भाषा समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय होटल पारस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिले के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने स्व0  भोला चौधरी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है। रक्त की कमी को रक्तदान से ही पूरा किया जा सकता है। इस शिविर में कुल 101यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर स्व0 भोला चौधरी की धर्मपत्नी शांति चौधरी, गणेश चौधरी, राजू चौधरी, सुधीर सिंह, झामुमो नेता राजू गिरी, मोहन कर्मकार,अजय मिश्रा, अनिल आदि भी उपस्थित थे। इसके सफल आयोजन में अमरजीत सिंह, राजेंद्र स्वर्णकार, महावीर सिंह, जसविंदर सिंह, संतोष सिंह, सुमन मंडल, धीमान चौधरी, अमित चौधरी, शांति मुखर्जी, चिन्मय पात्रो, जयंत बोस, सबिता बक्शी, मनमीत सिंह, दिनेश कुमार सिंह, नारायण आदि का प्रमुख योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन