मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के तहत नव ज्योति विद्या मंदिर द्वारा किया गया 101 पौधारोपण 101 saplings planted by Nav Jyoti Vidya Mandir under environmental awareness program

लेखक: प्रकाशित:
पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के तहत नव ज्योति विद्या मंदिर द्वारा किया गया 101 पौधारोपण 101 saplings planted by Nav Jyoti Vidya Mandir under environmental awareness program

गम्हरिया : पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के तहत नव ज्योति विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर गम्हरिया द्वारा हनुमान मंदिर, पुंजीडुंगरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर करीब 101 पौधा लगाए गए। इस मौके पर मुख्य रूप से पर्यावरण विभाग के सचिदानंद मिश्रा, इप्टा के अध्यक्ष डॉ0 परमानंद मोदी, डॉ0 मानव कुमार आदि उपस्थित थे। इस दौरान कक्षा तीन से नवम कक्षा तक के बच्चो द्वारा पौधरोपण के लिए 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ' का नारा देकर लोगों को जागरूक किया गया।पौधरोपण के बाद स्कूली बच्चों द्वारा पर्यावरण पर आधारित सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जिसको अतिथियों ने खूब सराहा। इस मौके पर विशेष रूप से पर्यावरण जागरूकता पर आधारित नाटक और प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर सचिदानंद मिश्रा ने अपने संबोधन में छात्रों को प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताकर जागरूक किया और उन्हें भारतीय संस्कृति व परंपरा का गर्व से पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विद्यालय के सचिव डॉ0 संजीव श्रीवास्तव, प्राचार्य अनामिका श्रीवास्तव समेत अभी शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन