मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पोटका के बागों गांव के ग्रामीणों ने सड़क पर गड्ढा खोद व पेड़ गिराकर बागो-रोलडीह मुख्य सड़क किया जाम, रोलडीह के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध Villagers of Bago village of Potka blocked the Bago-Roldih main road by digging pits on the road and felling trees, protested

लेखक: प्रकाशित:

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड के बागों गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को अहले सुबह सड़क पर गड्ढा खोद कर और पेड़ गिराकर बागो-रोलडीह जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। बागों गांव के इस हरकत के बाद रोलडीह गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जाहिर किया व पोटका पुलिस से सड़क जाम को हटाने की मांग की। इस बाबत रोलडीह गांव के ग्रामीण राहुल गोप ने कहा कि वर्षों बाद बागों गांव होते हुए रोलडीह तक सड़क आ रही है जिसे बागों गांव के लोगों ने रैयती जमीन बताकर पुरानी रास्ते पर पेड़ गिराकर अवरोध कर दिया है और रास्ता को रोक दिया है। इससे गांव के करीब 5 हजार आबादी घर पर ही कैद हो गई है और बागों समेत कालिकापुर, धीरोल, जादूगोड़ा का  आवागमन पूरी तरह ठप्प पड़ गया है। ग्रामीणों ने पोटका पुलिस को सड़क जाम को जल्द हटाने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस प्रदर्शन में ग्रामीणों की ओर से अजय गोप, अनिरूद्ध गोप, दिलीप गोप, कोकिल गोप, सुरेश गोप, शंकर गोप, प्रधान गोप, छूतर सरदार, मुखिया आशा रानी सरदार आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन