मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समाजसेवी मीरा तिवारी ने की पीड़िता बच्ची के न्याय की मांग Social worker Meera Tiwari demanded justice for the victim girl

लेखक: प्रकाशित:
समाजसेवी मीरा तिवारी ने की पीड़िता बच्ची के न्याय की मांग Social worker Meera Tiwari demanded justice for the victim girl

जमशेदपुर : बच्ची के साथ की गई दरिंदगी के खिलाफ प्रतिक्रिया देते हुए समाजसेवी सह अस्तित्व की संस्थापक मीरा तिवारी ने प्रशासन से अपराधी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे करने और बच्ची के साथ इंसाफ करने की मांग की है।जमशेदपुर में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं ने एक बार फिर से जमशेदपुर का दिल दहला कर रख दिया है। इस घटना में इंसान की हैवानियत की शिकार एक मासूम सी बच्ची बनी। उस दरिंदे और इंसान के रूप में हैवान को मासूम सी बच्ची के चेहरे पर भी दया नहीं आई और उसने अपनी मानवता की सारी हदें पार कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। यह घटना विगत शुक्रवार की सुबह स्कूल जाने के क्रम में वेन चालक द्वारा की गई। वह बच्ची मानगो केरला पब्लिक स्कूल की नर्सरी की छात्रा है और मानगो की निवासी भी है। अस्तित्व सामाजिक संस्था की संस्थापक मीरा तिवारी और जिला अध्यक्ष अनु चौबे ने बेहद दुख जताते हुए कहा कि ऐसे दरिंदे को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जिसे देखकर दूसरे दरिंदे या जिनके मन में गलत करने की भावना उत्पन्न हो रही हो उनकी रूह तक कांप जाए।संस्थापक मीरा तिवारी और जिला अध्यक्ष अनु चौबे ने कहा कि वे दोनों जाकर बच्ची के माता-पिता से मिलेंगे और उनकी पूर्ण रूप से न्याय दिलवाने में सहायता करेंगे। साथ ही, अस्तित्व सामाजिक संस्था के सदस्य मानगो थाना में भी जाएंगे और वहां उस दरिंदे को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग रखेंगे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन