मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन की ओर से जादूगोड़ा में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारी तेज, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन होगे मुख्य अतिथि Singhbhum Uranium Mazdoor Union intensifies preparations for World Tribal Day in Jadugora

लेखक: प्रकाशित:
सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन की ओर से जादूगोड़ा में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारी तेज, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन होगे मुख्य अतिथि Singhbhum Uranium Mazdoor Union intensifies preparations for World Tribal Day in Jadugora

जादूगोड़ा : यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन की ओर से जादूगोड़ा अस्पताल चौक के समक्ष विश्व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन तथा विशिष्ठ अतिथि झामुमो के केंद्रीय महासचिव बाबू लाल सोरेन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यूनियन के सहायक सचिव लखन मुर्मु, रघु सरदार और चैतन्य हांसदा ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर बड़े-बड़े तोरण द्वार व मंच बनाए जा रहे है। वहां 10 हजार लोगो को कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर आमंत्रण कार्ड बांटे गए है।  कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे पार्टी के केंद्रीय महासचिव बाबू लाल सोरेन  जादूगोड़ा मोड़ चौक पर वीर शहीद सिद्धू-कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर करेंगे। तत्पश्चात  पारंपरिक आदिवासी नृत्य व ढोल- नगाड़े के साथ स्वागत करते हुए  पार्टी के महासचिव बाबू लाल सोरेन को यूसील अस्पताल चौक तक लाया जाएगा। इसके बाद कार्यक्रम सभा में तब्दील हो जाएगी। उन्होंने बताया  कि इस कार्यक्रम में यूसिल अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ता, समाजसेवी समेत करीबन दस हजार लोगो को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। संध्या समय आदिवासी गायक राम मार्डी( जमशेदपुर) व प्रियंका मार्डी की ओर से आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रखा गया है जहां दोनों  गायकों की जोड़ी अपनी गीतों से लोगो को झूमाएंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर यूनियन की ओर महामंत्री रमेश माझी, सहायक सचिव लखन मुर्मु, चैतन्य हांसदा, रघु सरदार, भोगला मार्डी, योगेश तियु, सुभाष कर्मकार आदि को जिम्मेदारी सौपी गई है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन