मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

शिव भक्तों को गेरुआ वस्त्र प्रदान कर किया गया सम्मानित Shiva devotees were honored by providing them with saffron clothes

लेखक: प्रकाशित:
शिव भक्तों को गेरुआ वस्त्र प्रदान कर किया गया सम्मानित Shiva devotees were honored by providing them with saffron clothes

पटमदा : सोमवार को आजसू पार्टी की ओर से बाबा भोलेनाथ की नगरी देवघर जल चढ़ाने जाने वाले घोड़ाबंधा पंचायत के शिव भक्तो को  खड़ंगाझार हनुमान मंदिर प्रांगण मे गेरुआ वस्त्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए रवाना किया गया। कांवर यात्रा मे शिवभक्त पंकज मिश्रा और सोनू सिंह के द्वारा कांवर को बेहतरीन तरीके से लाइट और गाजे- बाजे के साथ देवघर स्थित बाबा भोलेनाथ और माँ पार्वती के मंदिर की गठजोड़ाव जैसे सजा कर अलौकिक बनाया गया था। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि पावन माह सावन की तीसरी सोमवारी को आप सभी शिवभक्तो को बाबा वैजनाथ की नगरी देवघर जाना और उनके ऊपर जल चढ़ाना बहुत ही सुखद अनुभूति है। इससे पूरे सावन महीना भोलेमय हो जाता है। आप सभी पर बाबा भोलेनाथ की कृपा बनी रहे, यही प्राथना है। आप सभी शिवभक्त बाबा की विशेष पूजा और क्षेत्र  की खुशहाली के साथ साथ राज्य के सर्वागीन विकास हेतु विशेष प्राथना करें। इस मौके पर आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिह, जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, जमशेदपुर प्रखंड उपाध्यक्ष आकाश सिन्हा, संतोष सिंह, सुधीर सिंह, अभिनव राठौर, रामपदारथ, शेखर सहिस, राहुल प्रसाद समेत बस्ती के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन