मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आरपी चौधरी बने ब्रह्मर्षि समाज के गम्हरिया इकाई अध्यक्ष RP Chaudhary became the president of Gamhariya unit of Brahmarshi Samaj

लेखक: प्रकाशित:
आरपी चौधरी बने ब्रह्मर्षि समाज के गम्हरिया इकाई अध्यक्ष RP Chaudhary became the president of Gamhariya unit of Brahmarshi Samaj

गम्हरिया : अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज, गम्हरिया इकाई की एक बैठक सतवाहिनी स्थित अशोक सिंह के निवास स्थान पर संपन्न हुई। बैठक में समाज के विकास के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर सर्वसम्मति से आरपी चौधरी को ब्रह्मर्षि समाज के गम्हरिया इकाई का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही कमेटी के विस्तार करने हेतु आगामी रविवार, एक सितंबर को गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समाज के संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर समाज के दिवंगत वरिष्ठ सदस्य राजेश्वर सिंह के निधन पर उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर गायत्री मंत्र के जाप के साथ ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक में नागेंद्र शर्मा, मनीष कुमार, अमित सिंह, अमन कुमार, गौरव कुमार, रामलगन सिंह, राजधनी राय, सुमित कुमार समेत काफी संख्या में सदस्य और समाज के लोग उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन