मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विधानसभा और नगर निकाय चुनाव को लेकर राजद तैयार: अर्जुन- पुरेंद्र RJD ready for assembly and municipal elections: Arjun- Purendra

लेखक: प्रकाशित:
विधानसभा और नगर निकाय चुनाव को लेकर राजद तैयार: अर्जुन- पुरेंद्र RJD ready for assembly and municipal elections: Arjun- Purendra

आदित्यपुर : राष्ट्रीय जनता दल के सभी प्रकोष्ठों की एक बैठक आदित्यपुर के कल्पनापुरी से सटे जीआर कॉलोनी में पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महासचिव सकला मार्डी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव और नगर निकाय के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस  अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद के प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव तथा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह उपस्थित थे। इस दौरान सरस्वती मार्डी अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की। राजद नेत्री पुष्पा सिंह, सुषिता बारिक आदि ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर वक्ताओं ने राजद कार्यकर्ताओं से विधानसभा और नगर निकाय के चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। अर्जुन यादव ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में राजद गठबंधन धर्म के तहत झामुमो और कांग्रेस को मदद करती रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम निकाय के चुनाव में झामुमो को राजद के साथ तालमेल कर मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ना चाहिए।

 राज्य में फिर बनेगी महागठबंधन की सरकार: पुरेंद्र

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर अंतिम निर्णय लेंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम के सभी 35 वार्ड में राजद बैठक प्रारंभ करने जा रही है। राजद की बैठक में विधानसभा हेतु महागठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने और नगर निकाय के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के टिप्स बताए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन कोल्हान की 14 में से 12 सीट पर पहले भी जीत दर्ज कर चुकी है। इस बार भी कोल्हान टाइगर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन कोल्हान के सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी और एक बार फिर से राज्य में महागठबंधन की अपार बहुमत वाली सरकार बनेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता ने किया। इस मौके पर भादो मुर्मू, सियाराम बैठा, प्रमोद कुमार सिंह, सुदर्शन प्रसाद, आरके अनिल, यशोदा गोप, चंपा स्वर्णकार समेत कई उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन