मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राजद नेता अर्जुन यादव ने जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर की रोक लगाने की मांग RJD leader Arjun Yadav demanded to stop the increasing criminal incidents in the district

लेखक: प्रकाशित:
राजद नेता अर्जुन यादव ने जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर की रोक लगाने की मांग RJD leader Arjun Yadav demanded to stop the increasing criminal incidents in the district

गम्हरिया : राजद के प्रांतीय महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री से सरायकेला-खरसावां जिले में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग किया है। उन्होंने बताया है कि जिले में अपराध एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और विधि व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय है। आए दिन जिले के किसी न किसी क्षेत्र में अपहरण, हत्या, छिनतई तथा चोरी की वारदातें हो रही है। विगत दिनों राजनगर के सिजुलता में डॉ0 बी0 मंडल का अपहरण व हत्या तथा आदित्यपुर के सालडीह में सुभाष प्रामाणिक को हुई हत्या इसका जीता जाता उदाहरण है। जिले में लगातार हो रही इस प्रकार की अपराधिक घटनाओं से जनता में भय व्याप्त है तथा सरकार के खिलाफ भी रोष व्याप्त है। उन्होंने सीएम से इस प्रकार की घटनाओं को रोकने हेतु समुचित कदम उठाने की मांग किया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन