मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

राधा कृष्ण मंदिर का होगा विकास- पुरेंद्र Radha Krishna temple will be developed - Purendra

लेखक: प्रकाशित:
राधा कृष्ण मंदिर का होगा विकास- पुरेंद्र Radha Krishna temple will be developed - Purendra

★श्री कृष्ण जन्माष्टमी के भव्य आयोजन की तैयारी शुरू
आदित्यपुर : श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छह दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर एसएन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि आगामी 26 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन शाम से महिला मंडली एवं रामायण मंडली के द्वारा भजन कीर्तन, रात्रि 12:15 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव, आरती, सोहर व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। उसके बाद आगामी 27 अगस्त को शाम 7:00 बजे मटकाफोड़, 28 अगस्त को भजन, सोहर, कीर्तन, आरती, भागवत कथा के साथ-साथ बाल कृष्ण रूप सजा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और नन्हे मुन्ने बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। तत्पश्चात, आगामी 1 सितंबर को छठीहार के दिन महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह उपस्थित थे। श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मंदिर परिसर के विकास की मांग मुख्य अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह के समक्ष रखी। इस दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि दो महीने के भीतर मंदिर परिसर का आधुनिकीकरण एवं विकास किया जाएगा। बैठक में एसएन यादव, केएल यादव, रामाधार सिंह उर्फ मुंशी यादव, त्रिपुरारी नाथ दूबे, नगीना यादव, राकेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, कृष्णा सिंह, जज सिंह, सुरेश सिंह, जीवन सिंह, रामनिवास सिंह, हरेंद्र यादव, पंकज यादव, वीरेंद्र सिंह, महंत राजेश्वर यादव उर्फ साधु जी आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन