मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया की बैठक में चित्रांशों की समस्याओं पर हुई चर्चा Problems of paintings were discussed in the meeting of Chitragupta Mahasamiti Gamhariya

लेखक: प्रकाशित:
चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया की बैठक में चित्रांशों की समस्याओं पर हुई चर्चा Problems of paintings were discussed in the meeting of Chitragupta Mahasamiti Gamhariya

◆महिला महासमिति का सावन महोत्सव 11 अगस्त को, होंगे कई कार्यक्रम
गम्हरिया : चित्रगुप्त महासमिति की एक बैठक महिला समिति के साथ संयुक्त रूप से गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर चित्रांश समाज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान महिला समिति की ओर से आगामी रविवार, 11 अगस्त को सावन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। मौके पर उपस्थित समिति की अध्यक्ष रागिनी सहाय ने बताया कि महोत्सव के दौरान समाज की महिलाओं के लिए गीत-संगीत समेत कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक को समिति के महासचिव संजय कुमार वर्मा, महिला उपाध्यक्ष मधु वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अभय लाभ, पूर्व अध्यक्ष रत्नेश सहाय, केके सिन्हा, भूदेव वर्मा, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, सुजीत कुमार श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, साधना श्रीवास्तव, अनिता देवी, अनामिका कुमारी, ज्योति माला, तनु वर्मा, मुन्नी देवी, अजीत लाभ समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन