मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पोटका में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एक बरसात में नहीं झेल पाई, निरीक्षण के क्रम में भ्रष्टाचार की खुली पोल Pradhan Mantri Gramin Sadak Yojana could not withstand the rain in Potka, corruption exposed during inspection

लेखक: प्रकाशित:
पोटका में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एक बरसात में नहीं झेल पाई, निरीक्षण के क्रम में भ्रष्टाचार की खुली पोल Pradhan Mantri Gramin Sadak Yojana could not withstand the rain in Potka, corruption exposed during inspection

●सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार ने गंगाबेड़ा से गंगाडीह तक बनी सड़क की उठाई जांच की मांग
जादूगोड़ा : पोटका में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना लगातार भ्रष्टाचार की भेंट  चढ़ रही है। ताजा मामला प्रखंड क्षेत्र के जुडी पंचायत अंतर्गत गंगाबेड़ा गिरी भारती चौक से लेकर गंगाडीह ग्राम तक करीब ढाई किलोमीटर तक बनी सड़क का है। यह सड़क एक बरसात भी नहीं झेल पाई और डेढ़ साल में ही बिखर कर टूट गई। पोटका के सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार ने क्षेत्र का दौरा कर उंक्त सड़क की बदहाल स्थिति का जायजा लिया और इसपर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभाग से इसकी जांच की मांग की है। सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार ने  आरोप लगाते हुए कहा है कि सड़क निर्माण में राशि की बंदरबाट हुई है।  जांच के क्रम में जगह जगह सड़के टूटी हुई पाई गई। उन्होंने इसकी जांच कर संबंधित अधिकारी और संवेदक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई करने की मांग की है। सड़क निरीक्षण  के दौरान उपेंद्रनाथ सरदार के साथ होपना माहली भी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन