मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पुलिस ने छह मोटरसाइकिल व एक देशी कट्टा के साथ तीन हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार Police arrested three history-sheeters along with six motorcycles and a country-made pistol

लेखक: प्रकाशित:
पुलिस ने छह मोटरसाइकिल व एक देशी कट्टा के साथ तीन हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार Police arrested three history-sheeters along with six motorcycles and a country-made pistol


आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पिछले एक महीने के दौरान हुई बाइक चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक और एक रेकी में प्रयुक्त बाइक के साथ देसी कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधकर्मियों में श्रीराम तिउ उर्फ आकाश, विशाल कुमार महतो और पप्पू गागराई उर्फ टोप्पो शामिल हैं। सोमवार को एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 9 अगस्त को आरआईटी थाना क्षेत्र निवासी ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जांच के क्रम में  बीते11 अगस्त को रामकृष्ण फोर्जिंग कंपनी के पास मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05 डी बी- 6604 के आसपास घूम रहे दो युवकों को पकड़ा गया।साथ ही, मोटरसाइकिल से संबंधित कागजात भी मांगे गए, जिसे दोनों युवक नहीं दिखा सके। पूछताछ के क्रम में दोनों ने अपना नाम क्रमशः श्रीराम तिउ उर्फ आकाश और विशाल कुमार महतो बताया। उसके बाद दोनों को हिरासत में ले कर कड़ाई से पूछताछ किए जाने के क्रम में अपने एक अन्य साथी का नाम बताया जिसे हिरासत में ले लिया गया। तीनों से पूछताछ करने पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से चुराए गए पांच बाइक और एक देसी कट्टा बरामद किया. तीनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन