मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में 'उद्यमिता' पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन One day workshop organized on 'Entrepreneurship' at XITE College Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में 'उद्यमिता' पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन One day workshop organized on 'Entrepreneurship' at XITE College Gamharia

गम्हरिया : एआईसीटीई के दिशा निर्देशों के तहत एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में रोजगार और राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए 'उद्यमिता' विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रो0 रीतिका सिंह और प्रो0 अंजलि झा द्वारा संचालित इस कार्यशाला में अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य और व्यवसाय प्रशासन विभाग से 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर उपस्थित लाइव पुक्का इवेंट्स के संस्थापक और कॉलेज के ब्रांडिंग व संचार प्रमुख आशीष सिंह ने इस कार्यशाला के प्रमुख विन्दुओं पर प्रकाश डाला। उनकी गहरी उद्योग संबंधी अंतर्दृष्टि और व्यावहारिक दृष्टिकोण ने छात्रों पर अमिट छाप छोड़ी। कार्यशाला के दौरान उद्यमिता का परिचय, उद्यमियों और स्टार्ट अप के बीच अंतर, रोजगार, नवाचार और स्केलेबिलिटी, राष्ट्रीय विकास और एमएसएमई की भूमिका, उद्यमिता में चुनौतियाँ और अवसर, जोखिम प्रबंधन, संस्थागत सहायता और इनक्यूबेटर, निधिकरण एजेंसियां, इंटरएक्टिव गेम गतिविधि आदि विभिन्न विषयों की जानकारी छात्र-छात्राओं की दी गई। इस मौके पर कॉलेज के कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन