मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आजाद सपोर्टिंग मैदान में एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न One day football competition concluded at Azad Supporting Ground

लेखक: प्रकाशित:
आजाद सपोर्टिंग मैदान में एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न One day football competition concluded at Azad Supporting Ground

●आजाद स्पॉटिंग फुटबॉल मैदान का करेंगे विकास- पुरेंद्र
आदित्यपुर : छोटानागपुर युवा आदिवासी सेवा संघ कुल्लूपटांगा के तत्वावधान में आजाद स्पोर्टिंग मैदान में एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच से पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दोनों टीमों से मिलकर परिचय प्राप्त किया। उन्होंने दोनों टीमों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल खेल हमें जीवन में टीम भावना के साथ काम करने की सीख देता है। तभी जाकर हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेल में सिर्फ हम जीतते हैं या फिर सीखते हैं। इस अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आजाद स्पोर्टिंग फुटबॉल मैदान के विकास के लिए वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से मिलकर बात करेंगे। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने में कांग्रेस नेता खिरोद सरदार, दिवाकर झा, पूर्व पार्षद प्रदीप मुखी, संस्था के संस्थापक लखींद्र कालुंडीया, अध्यक्ष प्रधान देवगम शामिल थे।इस खेल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम डीआर  पार्क, रांची को 30000/- रुपए नगद  व एवं शील्ड तथा द्वितीय पुरस्कार विजेता आजाद स्पोर्टिंग कुलूपटांगा को 20000/- रुपए नगद व शील्ड, तृतीय पुरस्कार लाला ब्रदर्स इच्छापुर को 12000/- रुपए नगद एवं चतुर्थ पुरस्कार बजरंग स्पोर्टिंग, रोड नंबर- 18, आदित्यपुर-2 को 8000/- रुपए नगद प्रदान किया गया। साथ ही, अजय स्पोर्टस के सौजन्य से बेस्ट प्लेयर के रूप में विजय गोप तथा बेस्ट गोलकीपर के रूप में श्री बुधू को खेल सामग्री एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। फुटबॉल टूर्नामेंट कार्यक्रम को सफल बनाने में लखींद्र कालुंडीया, अध्यक्ष प्रधान देवगम, कोषाध्यक्ष सुंदरलाल बिरुली, साधु चरण सोय, परमेश्वर प्रधान( झामुमो), एनसी दास (टाटा स्टील फाउंडेशन), पूर्व पार्षद सतीश मिश्रा, पूर्व पार्षद रिंकू राय, मिथिलेश ठाकुर, बाबूराव ने सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई l

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन