मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पाकुड़ में आदिवासियों के साथ मारपीट की घटना पर पोटका माझी परगना महाल की टीम पाकुड़ रवाना, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय लिए राज्यपाल को सौपेगा ज्ञापन On the incident of fighting with tribals in Pakur, the team of Potka Majhi Pargana Mahal left for Pakur

लेखक: प्रकाशित:
पाकुड़ में आदिवासियों के साथ मारपीट की घटना पर पोटका माझी परगना महाल की टीम पाकुड़ रवाना, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय लिए राज्यपाल को सौपेगा ज्ञापन On the incident of fighting with tribals in Pakur, the team of Potka Majhi Pargana Mahal left for Pakur

जादूगोड़ा : पाकुड़ में आदिवासियों के साथ मारपीट व उसे जमीन से बेदखल की घटना को लेकर पोटका माझी परगना व आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था का एक प्रतिनिधिमंडल माझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मु और वीरेन टुडू की अगुवाई में शनिवार को पाकुड़ रवाना हुआ। यह प्रतिनिधिमंडल पाकुड़ जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर झारखंड के  राज्यपाल को ज्ञापन सौप कर न्याय की गुहार लगाएगी। यहां बताते चले कि पाकुड़ थाना क्षेत्र के गायबाथान गांव में जमीन विवाद पर हुए आदिवासी परिवारों के साथ मारपीट, महिलाओं के साथ हुई  अभद्रता समेत बीते 27 जुलाई को केकेएम आदिवासी छात्रावास पाकुड़ के छात्रों को स्थानीय पुलिस द्वारा सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला की घटना की जमीनी हकीकत जानने पाकुड़ पहुंची है। यह प्रतिनिधिमंडल ने  पीड़ित आदिवासी परिवारों एवं पुलिस द्वारा मारपीट कर घायल किए गए छात्रों को न्याय व सुरक्षा प्रदान कर घटना का निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने को लेकर अभियान चलाएगी।प्रतिनिधिमंडल में पारगना बाबा लखन मार्डी, देश जायरेत बिरेन टुडू, जोगो पारानिक दीपक मुर्मू , बिन्दु सोरेन, हिरनपूर पारगना माशीह मरांडी, शिबू टुडू, पाकुड़ आदि शामिल है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन